उत्तराखंड

‘आप’ का घोषणा पत्र जारी, गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी – कोठियाल

[ad_1]

उत्तराखंड। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में जोश दुगना होता नजर आ रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। खबर केअनुसार आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 21 सालों में प्रदेश में 60 हजार करोड रुपए का कर्ज हो चुका है। लेकिन प्रदेश में एक स्कूल, अस्पताल और कॉलेज नहीं बना है। कहा कि इस कर्ज से उत्तराखंड के भाजपा-कांग्रेसी नेताओं ने केवल अपने घरों को भरा है।
 
केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रविवार को पार्टी प्रत्याशियों और चुनावी प्रबंधन से जुड़े लोगों से केजरीवाल ने मुलाकात की। मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष में जानकारी लेकर हर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी की गारंटी योजनाओं को मतदाताओं के बीच साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का झुकाव है। देर रात तक केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी की।

ये हैं वादें:
-5000 रुपये रोजगारी भत्ता देने और 1000 महिला भत्ता, निशुल्क शिक्षा, अच्छा व निशुल्क स्वास्थ्य सेवा।
-सड़क सुधार, तीर्थ यात्रा सुविधा सभी धर्मों के लोगों को। 
-उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा। 
-अवकाश प्राप्त सैनिकों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। 
-शहीद सैनिकों को एक करोड़ की सम्मान राशि देने की बात कही, पुलिस कर्मियों को भी इसमें शामिल किया। 

गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी : कोठियाल
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जब अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना, उस समय एक ही मकसद था कि हमें पहाड़ की तरफ जाना है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने पहाड़ से नीचे उतरकर मैदान पर फोकस किया। कहा कि राज्य गठन का जो मूल मकसद था, उसे तोड़ा गया है।रविवार को हरिद्वार में केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने कई सवालों के जवाब दिए।

केजरीवाल ने भू-कानून, गैरसैंण राजधानी के मुद्दों पर कोठियाल को ही आगे किया। कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी एक ही होनी चाहिए। ग्रीष्मकालीन राजधानी नहीं हो सकती है। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी। इसके लिए प्लान भी तैयार किया है।कहा कि गैरसैंण में राजधानी बनाने के लिए कई सुविधाओं की जरूरत होगी। सचिवालय बनाने के साथ कानून व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण समेत कई अहम विभाग स्थापित होंगे। ये सब एक जगह नहीं हो सकते हैं। गैरसैंण के चारों तरफ से 30 किमी का दायरा बनाया, इसमें काफी जमीन मिलेगी। वन व राजस्व को चिह्नित कर विभागों को स्थापित किया जाएगा। इस प्लान के अनुसार गैरसैंण को राजधानी आसानी से बना सकते हैं।  



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fapjunk