उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी ने देवप्रयाग में रैली निकाली

[ad_1]

नई टिहरी।  कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग में रैली निकाल कर जन सभा की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा के किये झूठे वायदों से जनता फिर से गुमराह न हों। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देवप्रयाग नगर में रैली निकाली व जनसभा की। कांग्रेस प्रत्याशी नैथानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बहकावे में आकर जनता ने भाजपा के जिन प्रत्याशियों को विजयी बनाया था, वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाये। 15 लाख रुपये हर खाते में आने की बात कहने वाली भाजपा सरकार में आज जनता को मंहगाई व बेरोजगारी से त्रस्त हैं। ऐसे दल के प्रत्याशियों को जनता इस बार सबका सिखाऐगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इजन की सरकार पांच साल एक्सीडेंट ही करती रही।

तीन मुख्यमंत्री देनी वाली भाजपा को नकार कर जनता इस बार कांग्रेस को लाने का मन बना चुकी है। कहा दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपना रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि देश की जिस पांचवी एनसीसी अकादमी को वह देवप्रयाग लाये थे, जन विरोध के बाबजूद भाजपा उसे पौड़ी ले गई। कांग्रेसियों ने भागरथी मोटर पुल से नगर में रैली निकाली। मौके पर डॉ. जमुना प्रसाद रैवानी, सुभाष भद्री, पूर्व सैनिक रामप्रसाद मिश्रा, कै. प्रेमसिह रावत, संजय प्रधान, विपिन खोलिया, सुबोध सेमवाल, दिनेश मास्टर, मुकेश भट्ट, त्रिवेंद्र रावत, विनोद टोडरिया, रणवीर बिष्ट,जेपी जगुड़ी, गोविंद पंच भैया,अनुसूया मिश्रा, नीरज रावत, वैष्णवी, शुभम कुमार, रघुवीर चौहान, आशीष पंवार, माणिकलाल ध्यानी,अशोक टोडरिया सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fapjunk