बिज़नेस

भारत का अमेरिका के साथ आठ प्रतिशत तक बढ़ा कारोबार, चीन के साथ 1.5 प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में लगभग आठ प्रतिशत बढक़र 128.55 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह देखते हुए कि 2020-21 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार केवल 80.51 अरब डॉलर था, यह वृद्धि महत्वपूर्ण है।

भारत से अमेरिका में निर्यात 2022-23 में 2.81 प्रतिशत बढक़र 78.31 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 76.18 अरब डॉलर था। वहीं आयात लगभग 16 प्रतिशत बढक़र 50.24 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका के विपरीत चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 1.5 फीसदी गिरकर 114 अरब डॉलर रह गया जबकि 2021-22 में यह 115 अरब डॉलर था। चीन को निर्यात 2022-23 में 28 प्रतिशत गिरकर 15.32 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में आयात चार प्रतिशत बढक़र 98.51 अरब डॉलर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *