उत्तराखंड

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं, चारधाम यात्रा की तर्ज पर कुमाऊं में बनेगा मानसखंड कॉरिडोर

[ad_1]

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके चलते यहां धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा की तर्ज पर कुमाऊं मंडल के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का मानसखंड कॉरिडोर बनाया जाएगा। उधर, देवीधुरा में सीएम ने मां वाराही की पूजा की। उन्होंने मां वाराही मंदिर को भी मानसखंड कॉरिडोर से जोड़ने की बात कही। खटीमा से देवीधुरा के बग्वाल मेले के लिए जाने से पहले सीएम ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर काम चल रहा है।

यमुनोत्री-गंगोत्री धामों में भी काम शुरू हो रहा है। सड़क मार्ग, रेल कनेक्टिविटी बनाई जा रही है। इसी तरह कुमाऊं मंडल में मानसखंड कॉरिडोर का संकल्प लिया है। इसके तहत कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, सड़क और अस्थापना के कार्य होंगे। इससे जहां रोजगार के मौके बनेंगे वहीं, मंडल व प्रदेश के विकास को गति भी मिलेगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fapjunk