उत्तराखंड

चौबट‌्टाखाल में विकास कार्यो को मिलेगी गति: महाराज

[ad_1]

पौड़ी। चौबट‌्टाखाल विधायक लोनिवि,पर्यटन, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार बीरोंखाल क्षेत्र पर पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया। महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में आधे-अधूरे छूटे हुए विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के लिए उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बीरोंखाल बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता का आभार प्रकट किया। कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में पूर्व में जिन योजनाओं को आधा-अधूरा छोड़ा गया हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि स्यूंसी झील, वेदीखाल-जोगीमंणी, रसिया महादेव-मंगरों पंपिग पेयजल योजना का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकरी योजनाएं लोगों तक पंहुचांए। महराज ने कार्यकर्ताओं को बताया कि विस चुनाव में जिन पोलिंग बूथों पर भाजपा को जादा वोट मिले उन्हें विधायक निधि से मंडल प्राइज दिया जाएगा जिसमें कोठा पोलिंग बूथ प्रथम पांच लाख, सीली मल्ली बूथ द्वितीय तीन लाख, बिरगणा पोलिंग तृतीय दो लांख रुपये देने की घोषणा की है। इस अवसर पर श्रीदेय रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, पूर्व प्रमुख दर्शन सिहं रिगोड़ा, मुकेश पोखरियाल,ध्यानपाल गुसाईं, ओमपाल सिंह, यशवंत बिष्ट आदि थे।

इन क्षेत्रों का भ्रमण किया:  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दो दिन तक बीरोंखाल ब्लाक के बैजरों, जोगीमंणी, जिवई, फरसाड़ी, बेदीखाल, बीरोंखाल, सिंदुडी, मैठाणाघाट, कोठिला, कोलरी, जाखणी, तकुलसारी, सिसई, पडिंडा, स्यूंसी, रिखाड़, घनियाखाल, सैंधार, सैतूखाल आदि स्थानों का भ्रमण कर लोगों का आभार प्रकट किया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *