राष्ट्रीय

दिवाली से पहले देश के कई राज्यों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

[ad_1]

दिल्ली।  उत्तर भारत में जहां एक ओर मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण और बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 20 अक्टूबर को कम दवाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो 21 अक्टूबर से आगे बढ़ेगा । यदि यह उत्तर की ओर बढ़ता है तो मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।

IMD ने आज केरल तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 7 राज्यों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली की बात करें तो आज, 20 अक्टूबर 2022 को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज  आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान औऱ निकोबार द्वीप समूह, गोवा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक तमिलनाडु और केरल में तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र में जहां बारिश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों में बरसात के साथ बर्फबारी होने वाली है। इसका असर पश्चिमोत्तर क्षेत्रों पर पड़ सकता है। इसका असर भी रबी की खेती पर पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 या 24 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने की संभावना है। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार को दक्षिण अंडमान सागर और पड़ोस के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण प. बंगाल के साथ-साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे समुद्री तूफान का प्रभाव उत्तरी आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और गंगिया पश्चिम बंगाल पर दिखाई देगा। उत्तर पश्चिमी तथा मध्य भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। गुजरात तथा पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप के साथ दिन काफी गर्म हो सकता है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *