उत्तराखंड

नारी सशक्तिकरण को समर्पित होगा दून विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह

[ad_1]

देहरादून। 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले दून विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत शिरकत करेगें। इसी को देखते हुए आज दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 15 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की थीम इस वर्ष सशक्त नारी है और यह पूरी तरीके से नारी सशक्तिकरण हेतु समर्पित है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक जन कल्याण के क्षेत्र में पिछले कई दशकों से उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए तथा देश एवं दुनिया में उत्तराखंड को गौरवान्वित करने हेतु हंस फाउंडेशन की मुखिया माता मंगला एवं गुरु राम राय दरबार के महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज को डॉक्टर आफ लेटर्स की मानक उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

कुलपति सुरेखा डंगवाल ने बताया कि इस समारोह में कुल 2 हजार 102 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही पिछले 04 वर्षों के विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक के विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले 93 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *