उत्तराखंड

पौड़ी प्रधान संगठन अध्यक्ष कमल रावत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

[ad_1]

अर्जुन सिंह

पौड़ी। रविवार देहरादून में आयोजित सर्वे-ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में पौड़ी प्रधान संगठन के अध्यक्ष और ग्राम सभा धनाऊ के प्रधान कमल रावत को उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा कृषि एवं मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन देहरादून के सर्वे-ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य से कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इसमें पौड़ी के गगवाड़स्यु पट्टी से कमल रावत ने प्रतिनिधित्व किया। जहां कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं मनरेगा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। रावत ने बताया यह सम्मान से उनके हौसले और बड़े है. जिसके बाद कृषि और रोज़गार सृजन के क्षेत्र में और बेहतर प्रयास करेंगे। वही इसपर पर्यावरण को बचाने में समाज और सरकार से आगे आने की अपील की।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *