राष्ट्रीय

लाजपत नगर में लगा दस दिवसीय पुस्तक मेला

[ad_1]

अर्जुन सिंह

दिल्ली। गुरुवार 9 दिसंबर को वर्थिंग इंडिया की तरफ से शुरू हुए पुस्तक मेले का शुभारंभ प्रबंधक स्वामी सौरभ नंदा ने किया। उन्होंने कहा पुस्तकें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र बन सकती हैं, बस उनको पढ़ने की रुचि होर्न चाहिए। कहा मेले का उद्देश्य बड़ो के साथ साथ बच्चों में पढ़ाई के लिए रुचि पैदा कर उनके भीतर की जिज्ञासा को पूरा करना है। उन्होंने ने बताया मेले में महिला सशक्तीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, साहित्य, नोवल, बच्चो के लिए कॉमिक्स, कहानी आदि कई विषयों में विभिन्न देशों के कई लेखकों की हिंदी और अंग्रेजी भाषा की पुस्तकों को शामिल किया गया। इसके अलावा प्रतियोगी पुस्तकें भी रखीं गई। उन्होंने कहा मेला दस दिनों तक चलेगा।

मेले के पहले दिन छात्रों और स्थानीय लोगों ने पुस्तक के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया की बच्चों की पुस्तकों को मात्र 299 रुपए प्रति किलो में लिया जा सकता है तो अन्य लोगो के लिए भी सामान्य से भी सस्ती दरों में पुस्तकें मौजूद है। आपको बता दें कि यह मेला लाजपत नगर टीओटी स्टूडियो सपना सिनेमा के निकट 9 दिसंबर से 18 दिसंबर सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लोगो के लिए खुला है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *