उत्तराखंड

क्या आज करवाचौथ पर समय से हो पाएगा चांद का दीदार, जानिए आज के मौसम का हाल

[ad_1]

देहरादून।  उत्तराखंड से मानसून की विदाई तो अभी नहीं हुई, लेकिन गुरुवार से अगले चार दिनों तक वर्षा नहीं होने के आसार हैं। आज करवाचौथ पर मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। केवल उच्च पर्वतीय इलाकों व चारधाम की चोटियों में बादल छाये रहने और एक से दो दौर वर्षा के होने की संभावना है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

चोटियों में हुआ हल्का हिमपात

बुधवार सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। जोशीमठ-मलारी हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहा। दोपहर बाद उत्तरकाशी जिले के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई।

कहीं-कहीं छाए रहे हल्के बादल

वहीं, मसूरी में दोपहर के समय तेज वर्षा व ओलावृष्टि। हालांकि, चार बजे तक एक बार फिर से यहां धूप खिल गई। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी व देहरादून में दिनभर धूप खिली रही। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे।

एक से दो दिन में होगा मानसून विदा

मौसूम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम रविवार तक शुष्क बना रहेगा। एक से दो दिन में उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो सकती है।

चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। कई जनपदों में कई जगहों हल्‍की बारिश हुई।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *