राष्ट्रीय

Maharashtra: निकाय चुनावों से पहले 28 दिसंबर को मुंबई में रैली को संबोधित करें राहुल गांधी

[ad_1]

मुंबई: मुंबई के महत्वपूर्ण निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 28 दिसंबर को महानगर में एक रैली को संबोधित करेंगे. पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी. राज्य में कांग्रेस सदस्यता अभियान (Congress Membership Campaign) की शुरुआत के मौके पर पाटिल ने कहा कि 28 दिसंबर तक, जब पार्टी का स्थापना दिवस होता है, शहर इकाई लगभग 10 लाख सदस्यों का नामांकन करेगी. उन्होंने कहा कि मुंबई के उन सभी 10,000 बूथों पर डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया गया है, जिनके नगर निकाय में 227 वार्ड हैं.

पाटिल ने कहा, ‘राहुल गांधी 28 दिसंबर को शिवाजी पार्क में एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सहमत हुए हैं.’ उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए उनका संबोधन बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के महत्वपूर्ण चुनावों से पहले होगा.

वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनावों में, शिवसेना और भाजपा के बाद कांग्रेस तीसरे स्थान पर आ गई थी. अगले चुनाव 2022 की शुरुआत में होने हैं. महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसकी मुंबई इकाई ने सोमवार को सदस्यता अभियान शुरू किया.

https://www.youtube.com/watch?v=mmag_hJpgcA

यह अभियान राष्ट्रव्यापी कांग्रेस सदस्यता अभियान का हिस्सा है जो एक नवंबर से शुरू हुआ और 31 मार्च, 2022 तक चलेगा. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मुंबई कांग्रेस 10 लाख लोगों का नामांकन करेगी. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि संविधान और पार्टी के मूल मूल्य समान हैं.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fapjunk